रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

अपनी दुकान का ऑफ़र लगाएं

ऑफ़र और किराये की लिस्टिंग मुफ़्त। हम फ़ोन करके जांचते हैं, फिर वह साइट और ऐप पर दिखती है।

क्या मुफ़्त है

हर ऑफ़रदुकान का हर सच्चा ऑफ़र मुफ़्त लगता है, 45 दिन तक। फ़ोटो भी, कॉल और WhatsApp के बटन भी।

ऑफ़र लगाएं (मुफ़्त)

हर किराये की लिस्टिंगकमरा, PG, फ़्लैट, मकान या दुकान — मुफ़्त, 30 दिन के लिए, और 3 बार बढ़ा सकते हैं। किरायेदार से भी कोई फीस नहीं।

किराये की लिस्टिंग लगाएं

कैसे काम करता है

  1. फ़ॉर्म भरेंदुकान का नाम, ऑफ़र, कब तक चलेगा, फ़ोन नंबर और चाहें तो फ़ोटो। दो-तीन मिनट लगते हैं।
  2. हम फ़ोन करते हैंहमारी टीम दुकान के नंबर पर फ़ोन करके पूछती है कि ऑफ़र सच्चा है और आपकी दुकान का है।
  3. ऑफ़र लाइवऑफ़र वेबसाइट और ऐप पर दिखता है, और आखिरी दिन के बाद अपने-आप हट जाता है।

सबसे ऊपर दिखाएं

अपने ऑफ़र या लिस्टिंग को सूची में सबसे ऊपर दिखाने का विकल्प। ऊपर एक साथ ज़्यादा से ज़्यादा 3 जगहें होती हैं; ज़्यादा हों तो वे रोज़ बारी-बारी से बदलती हैं।

ऊपर दिखने वाली हर लिस्टिंग पर हमेशा यह लेबल रहता है: प्रायोजित

पैसे देने से जांच, “फ़ोन पर पुष्टि” या लिस्टिंग की कोई बात नहीं बदलती।

कीमत

कीमत के लिए WhatsApp करें

WhatsApp पर पूछें

कौन से ऑफ़र नहीं छपते

6 बातें
  • शराब, तंबाकू, जुआ या सट्टा, लॉटरी
  • लोन, चिट फंड, MLM, क्रिप्टो या “पैसा दोगुना”
  • दवा या इलाज के दावे (चश्मे, जांच या क्लिनिक की छूट ठीक है)
  • राजनीतिक या धार्मिक प्रचार
  • ऊधम सिंह नगर से बाहर की दुकानें
  • “सब कुछ 90% छूट” जैसे दावे जो दुकान समझा न सके

किराये की लिस्टिंग के नियम

4 बातें
  • किरायेदार से कोई फीस, टोकन या बुकिंग शुल्क नहीं। रुद्रपुर सिटी किसी से पैसे नहीं लेता।
  • “किसके लिए” सिर्फ़ तय विकल्पों से; धर्म, जाति, समुदाय, इलाके या खान-पान के आधार पर कोई शर्त नहीं।
  • ब्रोकर हैं तो ब्रोकरेज साफ़ लिखें।
  • मकान नंबर या पूरा पता नहीं, सिर्फ़ इलाका और पास की पहचान।

ऑफ़र और शर्तें दुकान की अपनी होती हैं; हम उन्हें फ़ोन पर जांचते हैं, पर किसी सौदे में शामिल नहीं होते। पूरे नियम: संपादकीय नीति · इस्तेमाल की शर्तें

सवाल है? WhatsApp पर पूछें। दुकान का नाम और ऑफ़र बताइए, हम बता देंगे कि कैसे लगेगा।

WhatsApp पर पूछें
पूछें