रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

सांस्कृतिक

जनपद स्तरीय युवा महोत्सव 2026: लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन; 31 अक्टूबर तक पंजीकरण

District Youth Festival 2026: folk dance, folk song, painting, street play and poetry writing; register by October 31

खटीमा में छोलिया नृत्य (सांकेतिक)
फोटो: ArmouredCyborg / CC BY-SA 4.0 (सांकेतिक) · CC BY-SA 4.0
तारीख
गुरुवार, 5 नवंबर से शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 तक
समय
सुबह 10 बजे
जगह
युवा केंद्र हॉल, रुद्रपुर
रास्ता देखें
आयोजक
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, ऊधम सिंह नगर
स्रोत
livehindustan.com

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय युवा महोत्सव-2026 पांच और छह नवंबर को सुबह 10 बजे से युवा केंद्र हॉल में होगा, जिसमें जिले के सभी विकासखंडों के सांस्कृतिक दल हिस्सा लेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत के मुताबिक विधाएं: लोक नृत्य और लोकगीत (सात प्रतिभागी और तीन सहायक स्टाफ, पांच से आठ मिनट की प्रस्तुति), चित्रकला (दो प्रतिभागी, छह घंटे), नुक्कड़ नाटक (10 प्रतिभागी, अधिकतम सात मिनट, हिंदी, अंग्रेजी या राजभाषा में) और कविता लेखन (एक प्रतिभागी, डेढ़ घंटे)। कलाकारों की उम्र 15 से 29 साल और उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है; सहायक स्टाफ की उम्र 18 से 40 साल। सभी प्रतिभागियों को 31 अक्टूबर शाम पांच बजे तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। (स्रोत: हिन्दुस्तान)

पूछें