Rudrapur CityRUDRAPUR CITY

Culture

District Youth Festival 2026: folk dance, folk song, painting, street play and poetry writing; register by October 31

Chholiya dance in Khatima (representative)
Photo: ArmouredCyborg / CC BY-SA 4.0 (सांकेतिक) · CC BY-SA 4.0
Date
Thursday, 5 November to Friday, 6 November 2026
Time
10 AM
Place
युवा केंद्र हॉल, रुद्रपुर
Get directions
Organiser
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, ऊधम सिंह नगर

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय युवा महोत्सव-2026 पांच और छह नवंबर को सुबह 10 बजे से युवा केंद्र हॉल में होगा, जिसमें जिले के सभी विकासखंडों के सांस्कृतिक दल हिस्सा लेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत के मुताबिक विधाएं: लोक नृत्य और लोकगीत (सात प्रतिभागी और तीन सहायक स्टाफ, पांच से आठ मिनट की प्रस्तुति), चित्रकला (दो प्रतिभागी, छह घंटे), नुक्कड़ नाटक (10 प्रतिभागी, अधिकतम सात मिनट, हिंदी, अंग्रेजी या राजभाषा में) और कविता लेखन (एक प्रतिभागी, डेढ़ घंटे)। कलाकारों की उम्र 15 से 29 साल और उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है; सहायक स्टाफ की उम्र 18 से 40 साल। सभी प्रतिभागियों को 31 अक्टूबर शाम पांच बजे तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। (स्रोत: हिन्दुस्तान)

Ask