Rudrapur CityRUDRAPUR CITY

GovernmentToday

National Postal Week in Rudrapur, October 9–15: letter-writing contest for students, Aadhaar and financial services at dak chaupals

India Post letter box (representative)
Photo: Niraj Hitesh Chauhan / CC BY-SA 4.0 (सांकेतिक) · CC BY-SA 4.0
Date
Friday, 9 October to Thursday, 15 October 2026
Place
रुद्रपुर के डाकघर, रुद्रपुर
Get directions
Organiser
डाक विभाग, रुद्रपुर

डाक विभाग रुद्रपुर में शुक्रवार, 9 अक्टूबर (विश्व डाक दिवस) से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाएगा। 12 अक्टूबर को फिलाटेली दिवस पर विद्यार्थियों के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना और ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां होंगी। 13 से 15 अक्टूबर तक डाक चौपाल लगाकर वित्तीय व आधार सेवाएं दी जाएंगी और नुक्कड़ नाटक होंगे। 14 अक्टूबर को डाक व पार्सल दिवस पर कारोबारियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी और 15 अक्टूबर को टेक्नोलॉजी क्विज व पोस्टाथॉन होगा। पोस्ट मास्टर चंदन सिंह बिष्ट ने यह जानकारी दी। (स्रोत: हिन्दुस्तान)

Ask