रुद्रपुर सिटी रिपोर्टपंतनगररोज़गार
पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का जोमैटो की कंपनी हाइपरप्योर में चयन, प्रशिक्षण के बाद 5 लाख रुपये सालाना का पैकेज
12 Pantnagar University students selected by Zomato's Hyperpure, ₹5 lakh a year package after training

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के 12 विद्यार्थियों का चयन हाइपरप्योर बाय जोमैटो में हुआ है। विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों से कंपनी ने ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर बीएससी (ऑनर्स) कृषि के मेघा परिहार, रितिका रामोला, सेजल कोहली, हर्ष वर्धन भट्ट और सीमा; बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी) के वैष्णवी कुल्याल, समृद्धि चौहान, यश दानू और फखरा तलट; बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान के मंथन सदाना; बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के प्रणव पांडेय और बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) के हर्ष प्रताप सिंह को चुना। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद हर साल 5 लाख रुपये का पैकेज और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप और सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डॉ. एम.एस. नेगी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। (स्रोत: उत्तराखंड सिटी न्यूज)
यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।