रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरकारोबार

रुद्रपुर: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल 2 अक्टूबर को मनाएगा ‘नो यूपीआई डे’, नकद या कार्ड से भुगतान की अपील

Rudrapur: Traders' body to observe 'No UPI Day' on October 2 against MDR charge on UPI, appeals for payment in cash or by card

नवभारत मीडिया

रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा
फोटो: नवभारत मीडिया · अनुमति से

यूपीआई से होने वाले कुछ व्यापारी लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू किए जाने के विरोध में रुद्रपुर व्यापार मंडल ने गांधी जयंती, शुक्रवार 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का ऐलान किया है। मंडल ने व्यापारियों से उस दिन यूपीआई से भुगतान न लेने और ग्राहकों से नकद या कार्ड से भुगतान करने की अपील की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा, “हम डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था के समर्थक हैं, लेकिन डिजिटल भुगतान के नाम पर व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा।” उनके अनुसार अतिरिक्त भुगतान खर्च से व्यापार की लागत बढ़ सकती है और इसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस प्रावधान पर पुनर्विचार की मांग की और व्यापारियों से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने को कहा। कल कुछ दुकानों पर यूपीआई से भुगतान न हो पाए और गांधी जयंती पर बैंक भी बंद रहेंगे, इसलिए नकद साथ रखें। (स्रोत: नवभारत मीडिया, अनुमति से)

यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।

पूछें