रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरकारोबार

धान खरीद ठप होने से नाराज ऊधम सिंह नगर के किसानों ने हल्द्वानी में आरएफसी कार्यालय पर ताला जड़ा, अधिकारियों को बाहर निकाला

Angry over stalled paddy procurement, Udham Singh Nagar farmers lock RFC office in Haldwani after forcing officials out

अमर उजाला

धान सुखाते मजदूर (सांकेतिक)
फोटो: Udayan Joarder / CC BY 4.0 (सांकेतिक) · CC BY 4.0

ऊधम सिंह नगर जिले के किसान शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं के साथ हल्द्वानी स्थित आरएफसी (संभागीय खाद्य नियंत्रक) कार्यालय पहुंचे और आरएफसी कुमाऊं सीएस मर्तोलिया का घेराव किया। उन्होंने कार्यालय में बैठे अधिकारियों-कर्मचारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। हंगामे की सूचना पर काठगोदाम कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि धान का सीजन चल रहा है, लेकिन सरकारी खरीद के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और किसान फसल बेचने के लिए भटक रहे हैं। ठुकराल ने कहा कि 7 अक्टूबर की भारी बारिश से खेतों में कटी फसल खराब हो गई। किसानों ने सरकारी धान क्रय केंद्रों को तुरंत सक्रिय करने की मांग की। आरएमओ हल्द्वानी लता मिश्रा ने कहा कि किसानों से बातचीत की गई है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। (स्रोत: अमर उजाला)

यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।

पूछें