रुद्रपुर सिटी रिपोर्टपंतनगरआम
पंतनगर: मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के तालाब में मिला 2.94 मीटर लंबा मगरमच्छ, एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़कर बेनी नदी में छोड़ा
Pantnagar: 2.94-metre crocodile found in fisheries college pond, caught after an hour's effort and released into Baini river

पंतनगर विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के तालाब में सोमवार सुबह मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे महाविद्यालय के मछुआरे इंदिरा भवन के पास स्टॉकिंग तालाब संख्या तीन में सफाई और मछलियों को दाना डालने का काम कर रहे थे, तभी उन्हें तालाब में एक बहुत बड़ा मगरमच्छ दिखा। सूचना पर विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों टीमों के सहयोग से मछुआरों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर लिया। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई 2.94 मीटर थी। वन विभाग की टीम ने उसे बेनी नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। (स्रोत: हिन्दुस्तान)
यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।