रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरअपराध

रुद्रपुर: स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, परिचित युवक पर मुकदमा, पुलिस कर रही तलाश

Rudrapur: Class 12 student allegedly raped after being lured into car with offer of lift to school; case against acquaintance, police searching for him

हिन्दुस्तान

पुलिस थाना (सांकेतिक)
फोटो: Prasanth 05 / CC BY-SA 4.0 (सांकेतिक) · CC BY-SA 4.0

रुद्रपुर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को स्कूल छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाने और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा सोमवार को रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में उसका एक परिचित युवक मिला, जो उसे स्कूल छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाकर शांति विहार वाले रास्ते पर सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा ने परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद परिजन रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। (स्रोत: हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण)

यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।

पूछें