रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरशहर

रुद्रपुर: नवरात्र के नौ दिन नगर निगम क्षेत्र में मांस बिक्री बंद रहेगी, मेयर ने कहा; सड़क चौड़ीकरण की जद में आए चार मंदिर पास में दोबारा बनेंगे

Rudrapur: Meat sales to stay shut in municipal area for the nine days of Navratri, says mayor; four temples in road-widening path to be rebuilt nearby

हिन्दुस्तान

नवरात्र कलश पूजा (सांकेतिक)
फोटो: Ashish Suryavanshi858 / CC0 (सांकेतिक) · CC0

नवरात्र (11 से 19 अक्टूबर) पर नगर निगम क्षेत्र में नौ दिन मांस बिक्री बंद रखने और सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंदिरों के पुनर्स्थापन की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मेयर विकास शर्मा से मिले। मेयर ने दोनों मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि नवरात्र के नौ दिनों तक नगर निगम क्षेत्र में कच्चे और पके मांस की बिक्री बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जद में नैनीताल रोड स्थित झाड़ी बाबा मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, गुरुनानक स्कूल के सामने घंटाघर वाला मंदिर और इंडेन गैस एजेंसी के पास का मंदिर आ रहे हैं। इन चारों मंदिरों को आसपास उचित स्थान पर पुनर्स्थापित कर भव्य रूप में बनाने का प्रयास किया जाएगा। (स्रोत: हिन्दुस्तान)

यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।

पूछें