रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरअपराध

पुलभट्टा: रोडवेज बस चालक से सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, तीन ट्रक चालक गिरफ्तार

Pulbhatta: Three truck drivers arrested for assaulting roadways bus driver in public

नव भारत मीडिया

पुलभट्टा थाने के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ ढके चेहरों वाले तीनों आरोपी
फोटो: नवभारत मीडिया · अनुमति से

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में 5 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थान पर रोडवेज बस के चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो शंकर फार्म (पुलभट्टा) और एक नई सुनहरी (किच्छा) का रहने वाला है; पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय बस में यात्री सवार थे, जिन्हें समय पर गंतव्य तक पहुंचना था, इसलिए चालक ने तुरंत तहरीर नहीं दी। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई की है। चालक की ओर से तहरीर मिलने पर अलग से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (स्रोत: नव भारत मीडिया, अमर उजाला)

यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।

पूछें