रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरअपराध
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चोरी के 10 मोबाइल के साथ 19 साल के युवक को पकड़ा
Rudrapur: Transit Camp police arrest 19-year-old with 10 stolen mobile phones

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चोरी के 10 मोबाइल फ़ोन के साथ एक युवक को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार राजा कॉलोनी के एक निवासी ने 24 सितंबर को शिकायत दी थी कि 23 सितंबर को उनके कमरे से Vivo T2x मोबाइल चोरी हो गया; ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिडकुल जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के आगे एक खोखे के पास खड़े युवक को भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार उसने अपना नाम सूरज (19), निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना केमरी, ज़िला रामपुर बताया। तलाशी में उसके पास से चोरी हुआ Vivo T2x और उसके सफ़ेद थैले से अलग-अलग कंपनियों के 9 और मोबाइल मिले। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने मोबाइल चोरी की बात कबूली है। आरोपी को संबंधित धाराओं में गिरफ़्तार कर अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। (स्रोत: नवभारत मीडिया, अनुमति से)
यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।