रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

रुद्रपुर सिटी रिपोर्टगदरपुरअपराध

गदरपुर: MBBS दाखिले के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में दो गिरफ़्तार

Gadarpur: Two held for allegedly forging documents to secure MBBS admission

नवभारत मीडिया

कोतवाली गदरपुर के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ मास्क पहने दो आरोपी, हाथ में बरामद दस्तावेज
फोटो: नवभारत मीडिया · अनुमति से

कोतवाली गदरपुर पुलिस ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर MBBS में दाखिला दिलाने के प्रयास के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को गदरपुर के राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार की तहरीर पर फर्जी स्थायी निवास, जाति और अनाथ प्रमाण-पत्र बनाकर लाभ लेने के मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 339, 340(2) और 61(2) में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में पांच छात्रों से जुड़े प्रमाण-पत्रों की जांच में कूटरचित आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर और बिजली बिल जैसे दस्तावेज इस्तेमाल होने की बात सामने आई। नामजद आरोपी शुभम हुड़िया और निखिल वर्मा (दोनों गदरपुर निवासी) को पूछताछ के बाद गिरफ़्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल, एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और एक SSD बरामद किए हैं; मोबाइल से मिली रिकॉर्डिंग और दस्तावेज विवेचना में शामिल किए जा रहे हैं। पुलिस अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है। (स्रोत: नवभारत मीडिया, अनुमति से)

यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।