Fair
120th All India Kisan Mela and Agri-Industrial Exhibition, Pantnagar

- Date
- Saturday, 3 October to Tuesday, 6 October 2026
- Time
- 11 AM
- Place
- जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (उद्घाटन: गांधी हॉल), पंतनगर
Get directions - Organiser
- जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर
- Source
- gbpuat.ac.in
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर का 120वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी। उद्घाटन 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गांधी हॉल में राज्यपाल करेंगे; समापन 6 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे।
कार्यक्रम (विश्वविद्यालय के पर्चे के अनुसार):
• 3–4 अक्टूबर: फल-फूल, शाक-भाजी व परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी और प्रतियोगिता, मेला प्रांगण
• 3–5 अक्टूबर: किसान-वैज्ञानिक गोष्ठी, गांधी हॉल, रोज दोपहर 3 बजे
• 4 अक्टूबर: गाभिन संकर बछियों, साहीवाल बछियों और भैंस की कटियों की नीलामी, शैक्षणिक डेरी फार्म नगला, दोपहर 2 बजे; मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी और प्रतियोगिता, दोपहर 3 बजे
• 5 अक्टूबर: पशु प्रदर्शनी और प्रतियोगिता, पशुचिकित्सा महाविद्यालय, सुबह 10 बजे
• 6 अक्टूबर: समापन और पुरस्कार वितरण, गांधी हॉल, दोपहर 3 बजे
चारों दिन: रबी फसलों के बीज और मिनीकिट (कुलपति के अनुसार गेहूं की 22 प्रजातियों का बीज 15% छूट पर), सब्जी, फल, फूल और औषधीय पौधे व बीज, कृषि यंत्रों और उद्योगों की प्रदर्शनी, विश्वविद्यालय की किताबें रियायती दर पर, और पहली बार एग्री स्टार्टअप का अलग पंडाल।
विश्वविद्यालय ने 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 10 साल से छोटे बच्चों और बीमार लोगों से सावधानी से आने को कहा है। पर्चे पर जानकारी के लिए फोन: 05944-233336।