रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरशहर
ऊधम सिंह नगर: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त हों सड़कें, डीएम ने दिए निर्देश; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Udham Singh Nagar: Roads to be made pothole-free by October 15, DM issues directions; action for negligence

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मानसून के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम 15 अक्टूबर तक तेज करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जल जीवन मिशन और सड़क सुधार की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को पहले चरण में हर खंड की दस-दस सड़कों की सूची मुख्य विकास अधिकारी को देनी होगी; एसडीएम नियमित निगरानी करेंगे और लोनिवि के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती रोज की प्रगति रिपोर्ट सीडीओ दिवेश शाशनी को देंगे। क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए लोनिवि के तीनों खंडों को मिली राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र तुरंत देने और मानसून के बाद पेयजल योजनाओं की टेस्टिंग कराने को भी कहा गया। (स्रोत: हिन्दुस्तान)
यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।