रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरशहर
रुद्रपुर: 31 अक्टूबर तक शहर की प्रमुख सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, पहले चरण में 55 लाख से करीब 20 सड़कों की मरम्मत
Rudrapur: City's main roads to be pothole-free by October 31, about 20 roads to be repaired with Rs 55 lakh in first phase

शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम तेज होगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 31 अक्टूबर तक शहर की सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य रखा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह के अनुसार पहले चरण के लिए शासन से 55 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिनसे विभाग के तहत आने वाली करीब 20 सड़कों का सुधार किया जाएगा। सबसे खराब हालत वाली सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें कुछ शहरी मार्ग, स्टेट हाईवे और प्रमुख मार्ग शामिल हैं। बाकी मार्गों के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की मांग भेजी जाएगी। विभाग के अनुसार मौसम साफ होते ही पैचवर्क और डामरीकरण शुरू होगा। जिलाधिकारी ने भी जिले की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के लिए काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। (स्रोत: हिन्दुस्तान)
यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।