रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरअपराध
रुद्रपुर: गदरपुर हाईवे पर कार से 21.45 किलो गांजा बरामद, एएनटीएफ और पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rudrapur: 21.45 kg ganja recovered from car on Gadarpur highway, ANTF and police arrest two accused

एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 अक्टूबर को त्रिशूल चौक से रुद्रपुर-गदरपुर हाईवे होते हुए ब्लॉक कार्यालय जाने वाले बाईपास कट के पास चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार (HR55AT-9269) से 21.450 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार रोकने का इशारा करने पर चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके बाद घेराबंदी कर कार रोकी गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (48) निवासी पलवल, हरियाणा और प्रशांत शिकारी (41) निवासी मलिक कॉलोनी, रुद्रपुर के रूप में हुई है। बरामद गांजे की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ओडिशा के मल्कानगिरी से गांजा लाकर रुद्रपुर में बेचते थे; उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर नेटवर्क की जांच की जा रही है। नशे की सूचना 112 पर दें। (स्रोत: नवभारत मीडिया, अनुमति से; हिन्दुस्तान)
यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।