Rudrapur CityRUDRAPUR CITY

ReligiousOngoing

Neelkanth Dham Navratri festival: Mata ki chowki at a different place in the city every evening till October 19, havan and bhandara on the 19th

Mata ki chowki (representative)
Photo: Antim04 / CC BY-SA 4.0 (सांकेतिक) · CC BY-SA 4.0
Date
Sunday, 11 October to Monday, 19 October 2026
Place
शहर में अलग-अलग जगह (रोज बदलती है), नीलकंठ धाम, गंगापुर रोड, रुद्रपुर
Get directions
Organiser
नीलकंठ धाम, गंगापुर रोड

गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम का नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव 11 अक्टूबर से शुरू हो गया है। धाम के महंत एवं मेयर विकास शर्मा के सानिध्य में रोज शाम शहर में अलग-अलग जगह मां भगवती की चौकी सजेगी: 11 अक्टूबर दक्ष चौक स्थित कल्याण डेयरी, 12 अक्टूबर पांच मंदिर, 13 अक्टूबर नीलकंठ मंदिर, 14 अक्टूबर गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर, 15 अक्टूबर भूरारानी, 16 अक्टूबर वसुंधरा फेज-2, 17 अक्टूबर कौशल्या ग्रीन, बगवाड़ा और 18 अक्टूबर नंद विहार में मेयर विकास शर्मा का आवास। 19 अक्टूबर को नीलकंठ धाम में हवन और भंडारा होगा। 20 अक्टूबर को नंद विहार स्थित रामथमन मंदिर के वार्षिक उत्सव में श्री बालाजी महाराज का दरबार सजेगा। चौकी का सही समय आयोजकों से पता कर लें। (स्रोत: हिन्दुस्तान)

Ask