रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरराजनीति
रुद्रपुर: एक साल से खुदी पड़ी इंद्रा चौक-बस अड्डा सड़क पर कांग्रेस का धरना, जल्द निर्माण न होने पर पीडब्ल्यूडी दफ्तर में तालाबंदी की चेतावनी
Rudrapur: Congress protests on Indra Chowk–bus stand road dug up a year ago, warns of locking PWD office if work does not start soon

रुद्रपुर-नैनीताल मुख्य मार्ग पर इंद्रा चौक से बस अड्डे तक की सड़क करीब एक साल पहले निर्माण के लिए खोदी गई थी, लेकिन अब तक नहीं बन पाई है। इसके विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुदी सड़क के गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसजनों का आरोप है कि जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में आए दिन वाहन गिर रहे हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। पीसीसी सदस्य मोहन खेड़ा ने कहा कि एक साल पहले नेताओं ने सड़क निर्माण के बड़े दावे किए थे, पर काम आज तक अधूरा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। (स्रोत: नवभारत मीडिया, अनुमति से)
यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।