रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरकारोबार

रुद्रपुर: यूपीआई चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, क्यूआर कोड पर काला कपड़ा डालकर जताया विरोध

Rudrapur: Traders observe 'No UPI Day' against UPI charge, protest by covering QR codes with black cloth

नवभारत मीडिया

रुद्रपुर में एक दुकान के क्यूआर कोड स्कैनर पर काला कपड़ा डालकर विरोध जताते व्यापार मंडल के व्यापारी
फोटो: नवभारत मीडिया · अनुमति से

यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में रुद्रपुर व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को व्यापारियों ने ‘नो यूपीआई डे’ मनाया। व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर लगे यूपीआई स्कैनर और क्यूआर कोड पर काला कपड़ा डालकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों पर यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्ज लगाने का प्रस्ताव व्यापार जगत के लिए चिंता का विषय है और व्यापारियों को केवल टैक्स कलेक्शन की मशीन न समझा जाए। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त लागत का असर छोटे और मध्यम व्यापारियों और आखिर में ग्राहकों पर पड़ सकता है; उन्होंने केंद्र सरकार से प्रस्तावित चार्ज पर पुनर्विचार की मांग की। विरोध में राकेश सुखीजा, दीपक गुगलानी, पंकज सुखीजा समेत कई व्यापारी शामिल रहे। (स्रोत: नवभारत मीडिया, अनुमति से)

यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।

पूछें