रुद्रपुर सिटी रिपोर्टरुद्रपुरधर्म-संस्कृति
रुद्रपुर: पहली बार नगर निगम पहुंची श्रीराम बारात, महापौर विकास शर्मा ने राजा जनक बनकर किया कन्यादान
Rudrapur: Lord Ram's wedding procession reaches Nagar Nigam for the first time, Mayor Vikas Sharma plays King Janak and performs kanyadaan

श्री श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा कमेटी की रम्पुरा में चल रही रामलीला के तहत गुरुवार को निकली श्रीराम बारात का पहली बार नगर निगम परिसर में स्वागत हुआ। परिसर को जनकपुरी की तरह सजाया गया था। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न घोड़ों पर और राजा दशरथ रथनुमा वाहन पर पहुंचे; गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच महापौर विकास शर्मा की अगुवाई में अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने बारात का स्वागत किया। सजे पंडाल में श्रीराम-सीता विवाह की रस्में हुईं, जिनमें महापौर ने राजा जनक की भूमिका निभाते हुए कन्यादान किया। निगम ने बारातियों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की। महापौर ने इसे शहर के लिए गौरव की बात बताया और कहा कि त्रिशूल चौक के बाद डमरू चौक बनाने की दिशा में काम होगा तथा शिव कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। (स्रोत: नवभारत मीडिया, अनुमति से)
यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।