रुद्रपुर सिटीRUDRAPUR CITY

रुद्रपुर सिटी रिपोर्टकिच्छाआम

किच्छा: सरकारी कांटों पर धान की तौल शुरू न होने पर किसानों का प्रदर्शन, 5 अक्टूबर तक खरीद नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

Kichha: Farmers protest as paddy weighing has not started at government centres, warn of agitation if procurement does not begin by October 5

हिन्दुस्तान

सांकेतिक तस्वीर: खेत में धान की कटाई करती किसान
फोटो: Nanditha Gogate, WELL Labs / CC BY-SA 4.0 (सांकेतिक) · CC BY-SA 4.0

सरकारी कांटों पर धान की तौल शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने शनिवार को किच्छा की नई मंडी समिति स्थित आरएफसी कांटे पर प्रदर्शन किया। किसान नेता जगरूप सिंह गिल ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में एक अक्टूबर से सरकारी कांटों पर धान की तौल शुरू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन तीन अक्टूबर तक कांटों पर सिर्फ बैनर लगाए गए हैं। संबंधित विभाग का कहना है कि अभी कच्चे आढ़ती धान नहीं खरीद रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि पांच अक्टूबर तक नियमानुसार तौल शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन और भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारी समेत कई किसान शामिल रहे। (स्रोत: हिन्दुस्तान)

यह रिपोर्ट रुद्रपुर सिटी ने जांच के बाद प्रकाशित की है।

पूछें